नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। एनसीएलटी की ओर से गठित की गई समिति ने अपनी रिपोर्ट में जेपी के खरीदारों की समस्याओं को सही माना है। समिति की रिपोर्ट पर घर खरीदारों ने खुशी जाहिर की है। एनसीएलटी ने इस साल 12 फरवरी को एनसीएलटी के दो पूर्व सदस्यों की एक समिति बनाई थी। समिति को निर्देश दिया गया था कि वह रिजॉल्यूशन प्लान के तहत परियोजनाओं की प्रगति और घर खरीदारों द्वारा उठाई गई शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट दें। अब इस मामले में समिति ने अपनी रिपोर्ट ट्रिब्यूनल को सौंप दी है। रिपोर्ट में समिति ने जेपी इंफ्राटेक की 19 परियोजनाओं का परीक्षण किया। इनमें 11 रिहायशी परियोजनाओं के 250 टावर, जिनमें 29 हजार 98 फ्लैट हैं। जानकारी के मुताबिक समिति ने रिपोर्ट में फ्लैटों के निर्माण और कब्जे में अधिक देरी को लेकर खरीदारों द्वारा लगाए गए आरोपों औ...