प्रयागराज, सितम्बर 27 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के प्रयागराज चैप्टर की ओर से रविवार को त्रिवेणी दर्शन में एनसीएलटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। एनसीएलटी और आईबीसी के 10 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और कॉरपोरेट जगत पर पड़े प्रभाव पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि आईसीएसआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस निसार अहमद ने कहा कि एनसीएलटी और आईबीसी ने कॉरपोरेट और ऋण समाधान प्रक्रिया में बदलाव लाया है। कंपनी सचिवों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हुई है। विशिष्ट अतिथि सीएस आरपी अग्रवाल और विशेष अतिथि एनआईआरसी के उपाध्यक्ष सीएस अवनीश श्रीवास्तव रहे। प्रयागराज चैप्टर अध्यक्ष सीएस अनुकूल उदय ने अतिथियों का स्वागत किया। तकनीकी सत्र में सीएस केके सिंह, अनिल कुमार, आयुष सिन्हा, अभिषेक मिश्रा और डॉ. सुब्रतो रॉय ने एनसीएलटी में केस प्रस्तुतीकरण, आईबीसी...