कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग (एनसीएएचपी) के तहत प्रदेश सरकार ने भौतिक चिकित्सा श्रेणी में डॉ. दिग्विजय शर्मा को सदस्य नामित किया है। डॉ. शर्मा वर्तमान में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इस श्रेणी में दूसरे सदस्य एम्स नई दिल्ली के डॉ. ए सर्वनामूर्ति को नामित किया गया है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने डॉ. शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...