अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ष्ठ संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने समस्त विद्यालयों को कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार एनसीईआरटी पुस्तकों का अनुपालन हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों को मानकीकृत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि सीबीएसई के प्रावधानों के अनुसार सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों का ही उपयोग अनिवार्य है। जिन विषयों में एनसीईआरटी, एससीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, वहां बोर्ड द्वारा निर्धारित सामग्री का ही प्रयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त या सहायक अध्ययन सामग्री तभी उपयोग में लाई जा सकती है, जब वह निर्धारित पाठ्यक्रम एवं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.