एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में बदलाव पर राजद का विरोध
रांची, जून 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 9वीं के सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में आपातकाल, वेद, चुनाव आयोग, एसआईआर और मनुस्मृति जैसे विषयों को शामिल किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि एनसीईआरटी एक अहम शैक्षणिक संस्था है, लेकिन केंद्र सरकार इसे राजनीतिक एजेंडे का माध्यम बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपातकाल का जिक्र करती है, जबकि असली आपातकाल तो मौजूदा मोदी सरकार में चल रहा है, जहां महंगाई, बेरोजगारी, पत्रकारों पर रोक और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण चरम पर है। राजद नेता ने चुनाव आयोग और पेपर लीक का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा है। यह भी पढ़ें- क्या 9वीं की किताब से हटा दी गई संविधान की प्रस्तावना? NCER...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.