नई दिल्ली, फरवरी 26 -- कांग्रेस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से जुड़े मामले को लेकर गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले एक दशक में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को दोबारा लिखने की कवायद को अंजाम दे रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में न्यायपालिका के आलोचनात्मक संदर्भों पर उच्चतम न्यायालय का नाराज होना उचित है। दरअसल, पिछले एक दशक में जिस तरह से एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को दोबारा लिखा गया है वह शर्मनाक होने के साथ-साथ खतरनाक भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.