मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एनसीईआरटी ने किताबें छापी नहीं और बाजार में किताबें मिलने लगी हैं। नौवीं कक्षा के सोशल साइंस की नकली किताबें बाजार में मिल रही हैं।

एनसीईआरटी का चिंता प्रकट करना एनसीईआरटी ने इसको लेकर अभिभावकों और स्कूलों को आगाह किया है। एनसीईआरटी ने इसबार नौवीं कक्षा का सिलेबस बदला है। बदले हुए सिलेबस पर अबतक एनसीईआरटी ने किताबें नहीं छापी हैं। जून के अंत तक कुछ विषय की किताबें एनसीईआरटी ने छापी और भेजी भी, लेकिन सोशल साइंस की किताब अबतक नहीं छपी है। स्थिति यह है कि सत्र शुरू होने के चार महीने बाद भी बच्चे किताबों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों में अब दूसरे टर्म की परीक्षा होने वाली है। बच्चे बिना किताबों की पढ़ाई ही नहीं कर रहे, बल्कि एक परीक्षा भी दे चुके हैं।

नकली किताबों की समस्या किताब ...