मेरठ, मार्च 21 -- मेरठ पुलिस ने मवाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात एनसीईआरटी की 13 हजार नकली किताबें बरामद की। चार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए दो हजार किताबें पकड़ी गईं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मवाना के मटौरा में किताबें रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ है। छापेमारी के दौरान 11 हजार किताबें गोदाम से बरामद की गईं। मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार को सूचना मिली कि मवाना क्षेत्र में एनसीईआरटी की नकली किताबें की सप्लाई का काम किया जा रहा है। सूचना पर मवाना के कुड़ी कमालपुर नहर पुल पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात एक कार और टाटा मैजिक को रोका गया। कार और टाटा मैजिक में एनसीईआरटी की कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की विभिन्न विषयों की 2000 नकली पुस्तकें बरामद हुईं।पुलिस ने कार सवार राहुल राणा, हर्ष और टाटा मैज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.