पटना, मार्च 14 -- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सभी कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा अब विशेषज्ञ समिति करेगी। कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान के दूसरे भाग के विवादित अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यह फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने एनसीईआरटी को सभी कक्षाओं की किताबों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ही सामग्रियों को प्रकाशित किया जाएगा। इससे पहले भाग दो के चौथे अध्याय की समीक्षा के लिए एक पैनल का गठन होगा। एक हफ्ते के अंदर पैनल का गठन किया जाना है। इस समिति में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ न्यायाधीश, एक शिक्षाविद और एक कानूनविद रहेंगे। इन विशेषज्ञों की मंजूरी के बिना कोई भी सामग्री प्रकाशित नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...