बरेली, अप्रैल 9 -- यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद और एनसीईआरटी के स्तर से संयुक्त रूप से तैयार पुस्तकों को चलाना अनिवार्य होगा। राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में तैयार 36 पुस्तकों को ही कोर्सवार चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर तय करेंगे कि कोई विद्यालय इसके इतर अनाधिकृत पुस्तक तो नहीं चला रहा है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि कोई अनाधिकृत पुस्तक चलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बोर्ड को लिखा जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल स्तर (कक्षा नौ एवं 10) पर अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट स्तर (कक्षा-11 एवं 12) पर अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भू...