नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने शाहबाद दौलतपुर गांव स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर एनसीईआरटी की 5011 नकली किताबें बरामद की हैं। पुलिस ने गोदाम मालिक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीईआरटी अधिकारियों ने जांच के बाद इन किताबों के नकली होने की पुष्टि की है। डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहबाद दौलतपुर के एक गोदाम से पहली से 12वीं कक्षा तक की नकली किताबों की बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसीपी संजय कुमार नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और रॉबिन त्यागी की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। वहां से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की हजारों किताबें बरामद हुईं। मौके पर बुलाए गए एनसीईआरटी अधिकारियों ने जांच कर उन्हें नकली घोषित किया।गिरफ्तार आरोपी अरविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.