मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ, संवाददाता।माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को समय से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 अप्रैल को पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर (पुस्तक मेला) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मऊ के बहुउद्देशीय हाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की समस्त एनसीईआरटी की पुस्तकें मिलेंगी। बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तक नहीं मिलने से परेशान अभिभावकों को राहत मिलेगी। जनपद के बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकों की खासी कमी चल रही है। जिस कारण अभिभावक खासे परेशान हैं। अभिभावक दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। यह भी पढ़ें- अब एक स्थान पर मिलेंगी यूपी बोर्ड की किताबें अब एनसीईआरटी की कमी से जूझ रहे अभिभावकों को शिक्षा विभाग ने राहत दी ह...