गोपालगंज, अप्रैल 4 -- कुचायकोट। एक संवाददाता नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सीबीएसई से संचालित विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं बिना पुस्तकों के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। किताबों की कमी का सीधा असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। जहां छात्रों को विषय समझने में कठिनाई हो रही है, वहीं शिक्षकों को भी नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि वे कई दिनों से बाजार और पुस्तक दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आवश्यक किताबें नहीं मिल पा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार सिलेबस में बदलाव के बाद नई किताबों की मांग अचानक बढ़ गई है। जबकि आपूर्ति समय पर नहीं हो सकी। ऐसे में स्थिति और गंभीर हो गई है। मजबूरी में कई विद्यालयों...