मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की सामान्य बैठक का मंगलवार को आयोजन हुआ। बैठक में सत्र 2026-27 की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ विद्यालय के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जीआईसी कमहेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षण कार्य शासन और सीबीएसई के निर्देशों के अनुरूप ही संचालित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों के माध्यम से ही शिक्षा दी जाए। इसके अलावा छात्र सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशानुसार परिवहन समिति के गठन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सत्र 2026-27 ...