एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण का संपन्न
गोंडा, अगस्त 22 -- इटियाथोक। इटियाथोक में आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण का प्रथम बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण बीईओ गीतांजलि की देखरेख में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन दो कक्षों में 50-50 प्रतिभागियों के साथ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की अवधारणाओं, एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों तथा प्रभावी एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण के संदर्भदाता के रूप में दीपक नामदेव, मनोज दीक्षित, दिलीप कुमार, सुनील कुमार एवं विवेक कुमार द्वारा विभिन्न गतिविधियों, नवाचारी शिक्षण विधियों एवं सहभागितापूर्ण अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण को प्रभावी एवं रोचक बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.