नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की प्रवर्तन कार्यबल (ईटीएफ) की 131वीं बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 29 अप्रैल से 10 मई के बीच किए गए 125 निरीक्षणों और कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और डीजल जनरेटर सेट से जुड़े मामलों में पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर चिंता जताई गई। यह भी पढ़ें- क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 206 वाहनों के चालाननिरीक्षण और उल्लंघन उड़नदस्तों ने 20 निर्माण एवं विध्वंस स्थलों, 51 औद्योगिक इकाइयों और 54 डीजल जनरेटर सेट से जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 39 उल्लंघन सामने आए। इनमें 10 मामले निर्माण एवं विध्वंस स्थलों से, 10 औद्योगिक क्षेत्र से और 19 मामले डीजल जनरेटर सेट से जुड़े पाए गए।सड़क धूल नि...