प्रयागराज, जनवरी 30 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को शहीद दिवस मनाया गया। एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय के विभिन्न विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.