प्रयागराज, मई 27 -- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को कानपुर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओल्ड वाशिंग लाइन, न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, जीएमसी यार्ड, अनवरगंज स्टेशन और एलिवेटेड ट्रैक परियोजना देखी। कानपुर सेंट्रल के रीडेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा कर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट मांगी। यात्री सुविधाओं के साथ गुणवत्ता पर जोर दिया। इस दौरान डीआरएम रजनीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...