प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में सफर के दौरान कोच में पानी खत्म होने की समस्या से निपटने के लिए उत्तर मध्य रेलवे तकनीक का सहारा ले रहा है। जोन के 196 कोचों में आईओटी आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर लगाए जा चुके हैं। अब 1275 और कोचों में यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके बाद कुल 1471 कोचों में पानी के स्तर की निगरानी सेंसर के जरिए की जा सकेगी।वर्तमान व्यवस्था में कोचों में पानी के स्तर की जानकारी के लिए आईओटी आधारित उपकरण लगाए गए हैं। इससे पानी की उपलब्धता पर नजर रखने में मदद मिलेगी। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के लिए कोच में पानी की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर टैंक से नल तक मिलेगा शुद्ध पानी, कैग की रिपोर्ट के बाद ऐक्शन मोड में रेलवे पानी खत्म होने या कम होने पर सम...