प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे(एनसीआर) ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक मालभाड़ा अर्जन में 12.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जिससे सकल आय में 6.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है और 38 ट्रेनों को नए स्टॉपेज प्रदान किए गए हैं। एनसीआर ने इस वर्ष 42 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज पूरे किए गए हैं तथा 34 समपार फाटकों को बंद किया गया है। एनसीआर के जीएम नरेश सिंह पाल ने बताया कि मिशन 2030 के तहत नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में कार्य चल रहा है। एलएचबी कोचों के विस्तार और डीजल बचत से करोड़ों रुपये की बचत हुई है। इस बीच रेलवे. ने 1110 फेरे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया तथा अतिरिक्त कोच जोड़े गए। सभी एसी कोचों में फायर एवं ...