एनसीआर की तर्ज पर बनने वाले एससीआर का पहला पड़ाव पार, बेस मैप को मिली मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली और आसपास के जिलों को मिलाकर बने एनसीआर की तर्ज पर यूपी में लखनऊ के आसपास के जिलों को मिलाकर बनने वाले एससीआर का पहला पड़ाव पार हो गया है।लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एक अहम बैठक में कमेटी ने उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर) के बेस मैप को मंजूरी दे दी। अब इसे एक्जीक्यूटिव कमेटी के सामने मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद यूपीएससीआर का रीजनल प्लान तैयार होगा। लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली जनपद को शामिल करते हुए स्टेट कैपिटल रीजन विकसित किया जा रहा है, जिसका कुल क्षेत्रफल 26,741 वर्गकिलोमीटर है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यूपीएससीआर के लिए जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार की जा रही है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.