लखनऊ, नवम्बर 4 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की ओर से एनसीईआरटी की तीन किताबों से महत्वपूर्ण टॉपिक हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने तीन किताबों में से गांधी जी, गोडसे, आरएसएस और 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े टॉपिक हटाने पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांधी जी का त्याग एवं समर्पण देश कभी भूल नहीं सकता। जिस आरएसएस ने अपने कार्यालय पर 52 वर्षों तक तिरंगा नही फहराया उसे भाजपा द्वारा किताबों में वीर योद्धा के नाम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शन में मुख्य तौर पर प्रदेश महासचिव शुभम खरवार ईकाई अध्यक्ष सुधांशु शर्मा, अनू, क्रितेंद्र, दिव्यांशु, अमित कुमार, हर्षित,आदि दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...