कानपुर, नवम्बर 24 -- कानपुर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) का अधिवेशन रविवार को प्रयागराज के डीएसए ग्राउंड में हुआ। इस अधिवेशन में एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बीसी शर्मा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। अधिवेशन में संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों और वर्किंग कमेटी सदस्यों की चयन प्रक्रिया पूरी की गई। आरपी सिंह को 10वीं बार महामंत्री चुना गया। अखिलेश सिंह राठौर को निर्विरोध कार्यकारी महामंत्री चुना गया। एनसीआरईएस के केंद्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम को फिर केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह को एनसीआरईएस का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कई पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.