प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से भारतीय रेल रेलपथ मशीन प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज में 92 रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। जीएम एनसीआर नरेश पाल सिंह ने एनसीआरईएस के मंडल मंत्री चंदन सिंह, प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह, विष्णु कुमार, आशीष, सौरभ द्विवेदी समेत 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही 10 रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार और 13 रेलकर्मियों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...