कानपुर, मार्च 22 -- नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के बैनर तले कर्मचारियों ने ड्राइवर लॉबी परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रेल कर्मचारी झंडा-बैनर लहराते हुए प्लेटफार्मों पर नारेबाजी की। एनसीआरईएस के मानसिंह ने कहा कि कई मांगों के पूरा न होने से कर्मचारियों का एक तरह से उत्पीड़न हो रहा है। इसे किसी कीमत पर सहन न किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मान्य हो चुका है तो इस हिसाब से माइलेज में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो। अभी केवल 14.3 फीसदी की ही बढ़ोत्तरी माइलेज में की गई है। यह नियमों के विपरीत है। माइलेज भत्ते को आयकर से मुक्त किया जाए। रनिंग कर्मचारियों की इनीशियल ग्रेड पे 4200 रुपये हो। यहां सचिव सेराज अहमद, पद्माकर सिंह, राजेंद्र कुमार, रामकरन मीणा, भरत भूषण मिश्र रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.