वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। एनसीआईएसएम (भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग) की टीम ने शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल के आयुर्वेद संकाय का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय टीम में प्रो. मानसीदेस पांडेय और प्रो. सुभाष चंद्र रथ थे। उन्होंने ओपीडी में मरीजों को दी जा रही सुविधाएं देखीं। इस दौरान पंचकर्म, द्रव्यगुण सहित अन्य विभागों में मरीजों से फीडबैक लिया। टीम शनिवार को प्रोफसरों के साथ यूजी और पीजी सीट बढ़ाने को लेकर चर्चा करेगी। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में पीएचडी करने का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...