कानपुर, मई 16 -- कानपुर। शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को स्वरूप नगर स्थित एनर्जी स्टोर में छापेमारी की। टीम को मौके पर गंदगी मिली। सफाई व्यवस्था सुरक्षा मानक के अनुरूप नहीं थी। इसलिए संचालक को सुधार करने के नोटिस जारी किया गया है। खाद्य गुणवत्ता की शुद्धता पर संदेह होने पर मौके से सैंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं थी। शिकायत आने पर मौके की जांच की गई हैं। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया हैं। यह भी पढ़ें- शौचालय में सब्जी रखने पर व्यापारी को नोटिस जारी, दी चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...