नई दिल्ली।, अक्टूबर 7 -- रिलायंस को अपने ब्रांड कैम्पा (Campa) के उत्पादों पर एनर्जी ड्रिंक का लेबल चिपकाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस निर्देश पर रोक लगा दी है जिसमें कंपनियों को उच्च कैफीन वाले पेय पदार्थों पर एनर्जी ड्रिंक का लेबल लगाने से मना किया गया था। इस फैसले से रिलायंस को तत्काल लेबलिंग बैन से सुरक्षा मिल गई है। आपको बता दें कि इससे पहले रेड बुल (Red Bull) को भी अदालत से इसी तरह की अंतरिम राहत मिल चुकी है। मंगलवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पेप्सिको (PepsiCo) और मॉन्स्टर बेवरेज (Monster Beverage) के डिब्बों पर से एनर्जी ड्रिंक का लेबल हटाने के FSSAI के आदेश पर भी फिलहाल रोक लगा दी है।FSSAI के रुख पर HC ने उठाए सवाल मामले की सुनवा...