रांची, जुलाई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ रांची में बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) एवं एलएलएम के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम एक अगस्त को होगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत किया जाएगा। दूसरे सत्र में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पक्षों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, हाईकोर्ट एवं कुलाधिपति मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायाल विशेष अतिथि के रूप में व रोहितश्य रॉय, महाधिवक्ता मौजूद होंगे। इस अवसर पर एक पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाना ...