रांची, मार्च 20 -- रातू,प्रतिनिधि। तेल कंपनियों ने पिछले 24 घंटे से पेट्रोलपंप संचालकों को क्रेडिट दी जाने वाली सुविधा बंद कर दी है। इससे स्थानीय पेट्रोल पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। एनबी पेट्रोलियम पिर्रा रातू के सुशील पांडेय ने बताया कि पहले तेल कंपनियां तीन दिन तक की उधारी देती थी लेकिन अब उधारी देना बंद करने से हम लोगो ने भी उधारी बंद कर दिया है। वही विवान फयुल्स एतवार बाजार के प्रबंधक अंकित सिंह ने बताया कि तेल कंपनी आज से पेट्रोल उधारी देना बंद कर दी है। अचानक इस तरह के निर्णय से हम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हम लोगों का पैसा ग्राहकों के पास फंसा हुआ है। इस तरह के निर्णय से कई पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। उन्होंने डीजल के थोक खरीदारों के संबंध में बताया कि अभी तक कोई आदेश नही आया है। उन्होंने बताया कि भवानी पेट्रोल पंप बाजरा रा...