एनबीसीसी को सेशेल्स में किफायती आवास बनाने का ठेका
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सेशेल्स में 1,008 किफायती आवास विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने कहा कि उसने सेशेल्स गणराज्य की सरकार के साथ 'इले ऑरोर हाउसिंग परियोजना' के निर्माण के लिए समझौता किया है। इस परियोजना में संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ 1,008 किफायती आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक्जिम बैंक द्वारा 7.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिले और एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के. पी. महादेवस्वामी की मौजूदगी में 29 जुलाई को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह भी पढ़ें- Rs.1 से कम का शेयर बना रॉकेट! इस बड़ी डील के बाद लगा 9% का अपर सर्किट; क्या आपका है दांव?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.