देहरादून, अगस्त 20 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की में बीआईएस चेयर और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय भवन निर्माण मानक (एनबीसीएस 2026) पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुरक्षित, सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण के लिए नवीनतम राष्ट्रीय मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बीआईएस के उप महानिदेशक संजय पंत ने मानकों की उपयोगिता और राष्ट्रव्यापी अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने सुरक्षित एवं सतत अवसंरचना के विकास में राष्ट्रीय मानकों की भूमिका बताई। विशेषज्ञों ने अग्नि एवं जीवन सुरक्षा सहित एनबीसीएस 2026 के प्रमुख प्रावधानों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...