रुडकी, मार्च 24 -- समग्र शिक्षा हरिद्वार ने जनपद के सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय मद के तहत पुस्तकों की खरीद को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिला परियोजना कार्यालय की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए पुस्तकों का चयन राज्य स्तर से अनुमोदित एनबीटी सूची के आधार पर ही किया जाना है। साथ ही 27 मार्च तक खरीद प्रक्रिया पूरी कर व्यय विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार नरेश कुमार हल्दियान की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि पुस्तकों की खरीद एनबीटी के अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही की जाएगी और किसी भी स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय की ओर से एनबीटी...