चतरा, जनवरी 30 -- लावालौंग प्रतिनिधि स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से एनबीजेके द्वारा एसबीआई संजीवनी के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटीया पंचायत के ग्राम टुनगुन में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत टुनगुन उत्क्रमित हाई स्कूल परिसर से की गई, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान किशोरी स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर, शौचालय एवं आसपास के क्षेत्रों की सामूहिक रूप से सफाई कराई गई। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा संक्रमण की ...