मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा ने नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) को लेकर सभी विभाग के समन्वयकों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने एनबीए की मान्यता के लिए जो भी तैयारियां बाकी हैं, उसे पूरा करने का निर्देश दिया। एनबीए का मान्यता प्राप्त करने के लिए अभी लैब में कुछ आधारभूत संरचनाओं का काम बाकी है। प्राचार्य ने निर्देश दिया इसे जल्द पूरा करें। एमआईटी ने तीन विभागों मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और लेदर टेक्नोलॉजी में एनबीए मान्यता के लिए आवेदन किया है। पहले तीनों विभागों का एनबीए मूल्यांकन मई में ही होना था, लेकिन अब इसके जुलाई में होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- विवि के तीन कॉलेजों में शुरू होगी एंबेडेड अप्रेंटिसशिप योजना प्राचार्य ने तय समय में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।...