भभुआ, अक्टूबर 7 -- युवा पेज की खबर एनबीए की तैयारी का निरीक्षण, टीम ने दिए जरूरी सुझाव राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में डीएसटीटीई की टीम ने किया मॉक विजिट प्रयोगशालाओं, छात्रों की फाइलों और जरूरी कागजातों की जांच की भभुआ, नगर संवाददाता।

एनबीए मान्यता की तैयारी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कैमूर में एनबीए मान्यता की तैयारी को लेकर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना की टीम ने मॉक विजिट किया। टीम ने कॉलेज की पढ़ाई, प्रयोगशालाओं, छात्रों के रिकॉर्ड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही एनबीए की अंतिम टीम के आने से पहले कमियों को दूर करने और तैयारी को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी सुझाव दिए। विभागीय टीम में डॉ. साकेत सौरभ, डॉ. आलोक कुमार, निशांत कुमार और प्रत्यय अमृत शामिल थे।

टीम का स्वागत कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. सन्न...