बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो प्रतिनिधि। एन पी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज व एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जयंती की राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, अनीता सिंह, संजीव कुमार, आर एन शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। मौके पर प्रमोद सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सनातन व भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रसारित करने वाले आध्यात्मिक गुरु व युवा संन्यासी थे। उनके प्रेरणादायक संदेशों को समाज व देश में पहुंचाने को लेकर युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। उनका सबसे प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.