नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा। ईद की छुट्टी पर भी नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के दफ्तर खुले रहेंगे। उपभोक्ता शनिवार और रविवार को सुबह 10 से शाम साढ़े छह बजे तक बिल जमा करने के साथ अन्य काम करा सकेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि उपभोक्ता नॉलेज पार्क-1, नॉलेज पार्क-2 और इकोटेक-2 स्थित एनपीसीएल के दफ्तर में अपने काम करा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...