नोएडा, दिसम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र के चिरसी गांव में मंगलवार को बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची एनपीसीएल की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो ग्रामीणों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक एनपीसीएल की टीम मंगलवार को चिरसी गांव में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची थी। टीम की जांच में पाया गया कि ग्रामीण सोनू बिना मीटर के सर्विस केबल को सीधे लाइन से जोड़कर बिजली चोरी कर रहा है। एक कर्मचारी ने पोल से केबल काटने की कोशिश की तो सोनू और उसके साथी संजीव शर्मा ने विरोध किया। कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद टीम को वहां से भगा दिया। इस मामले में एनपीसीएल के सहायक प्रबंधक अवधेश फुलजडे ने कास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.