पलामू, अगस्त 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आपसू और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 30 दिन-30 खुलासे अभियान की शुरूआ की है। इसे लेकर गुरुवार को आबादगंज में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एनपीयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। आपसू छात्र नेता राहुल कुमार दुबे विशेष अंकेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए 9.27 लाख की लागत से 11 एसी की खरीद पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, राज्य सरकार और राजभवन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अंकेक्षण में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार एसी की डिलीवरी चार जुलाई 2025, विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्ति आठ जुलाई 2025, जबकि इ...