पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें कथक गुरु और कथक योग थैरेपिस्ट सी शालीना ने योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की तरफ छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उनके अनुसार जीवन में संतुलन लाने के लिए नृत्य और योग सबसे बढ़िया माध्यम है। प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक आचार्य बृजेश्वर शर्मा ने जीवन में अनुशासन को सर्वोपरि रखने पर प्राथमिकता दी और छात्र-छात्राओं को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। लगभग 75 वर्षों से योग साधना कर रहे आचार्य शर्मा ने स्वर योग को योग की विभिन्न विधाओं में प्रमुखता देने की बात कही। यह भी पढ़ें- पांकी के विधायक ने नियमित योगाभ्यास के लिए किया प्रेरित कार्यक्...