पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष विरोध जताया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि कुलपति के तानाशाही रवैये के कारण एनईपी स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी के नेतृत्व में छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचा। लेकिन आरोप है कि कुलपति ने छात्रों से मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने कुलपति कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। धरना के बाद कुलपति बाहर आए और छात्रों को वहां से हटने को कहा। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन हटवाया गया जबकि वे केवल अपने पंजीयन और परीक्षा फॉर्म भरने की मांग को लेकर पहुंचे थे। छात्रों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.