पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के संग्राम के अमर सेनानी नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर मेदिनीनगर स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने वीर भाइयों के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) दिनेश कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर न केवल पलामू बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि इन वीर भाइयों का त्याग और बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। कुलपति ने उनके शहादत को नमन करते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने ...