सासाराम, मई 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनपीए हुए केसीसी ऋण खाते में समझौता को लेकर बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत समझौता करने वाले किसनों को भारी छूट दी जा रही है। जिसे लेकर बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय सासाराम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान किसानों के लिए काफी लाभाकारी होगा। यह भी पढ़ें- एनपीए हुए केसीसी ऋण खातों में समझौते को लेकर बीजीबी चला रही अभियान विशेष अभियान की जानकारी बताया जाता है कि यह विशेष अभियान बिहार ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में प्रभावी रूप से चल रही है। क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में बैंक द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है। विभ...