नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- पेंशन की बचत के साथ इलाज का इंतजाम करने वाली एनपीएस स्वास्थ्य योजना को अक्तूबर में शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने योजना के जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह मौजूदा सामान्य एनपीएस खाते से अलग योजना होगी और इसमें स्वास्थ्य बीमा लेना अनिवार्य होगा। प्रीमियम के अनुसार एक लाख से 30 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। साथ ही पेंशन खाते से 25 फीसदी तक रकम इलाज के लिए निकाली जा सकेगी। पेंशन नियामक के अनुसार, इस पूरी योजना के दो हिस्से होंगे। एक निवेश खाता होगा और दूसरा सुपर टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा, जिसे लेना अनिवार्य होगा। कानूनी और परिचालन स्तर पर एनपीएस स्वास्थ्य खाता और बीमा पॉलिसी दोनों एक-दूसरे से अलग रहेंगे। पेंशन फंड प्रबंधक बीमा कंपनियों के साथ मिलकर यह ...