एनपीएस के विरोध में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया शिक्षण कार्य
बेगुसराय, सितम्बर 1 -- नावकोठी। प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षकों ने एनपीएस (नई पेंशन योजना) के विरोध में सोमवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रखंड सचिव साकेत कुमार ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करना है। उन्होंने कहा कि एनपीएस से शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सरकार से लगातार ओपीएस लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में अब तक सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक एनपीएस के स्थान पर ओपीएस लागू नहीं किया जाता, तब तक शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। यह भी पढ़ें- एनपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.