एनपीएस के विरोध में तीनों ब्लॉकों का संयुक्त पुतला दहन
बागेश्वर, सितम्बर 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के आह्वान पर एक अक्तूबर को एनपीएस लागू होने की तिथि के विरोध में उत्तराखंड में काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 95 ब्लॉक मुख्यालयों में एनपीएस, यूपीएस और टीईटी के पुतले दहन किए जाएंगे। इसी क्रम में बागेश्वर जिले के तीनों विकासखंडों बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ का संयुक्त पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि एक अक्तूबर की शाम साढ़े चार बजे ट्रेडर्स तिराहा, निकट दीप पैलेस से पुतला यात्रा शुरू होगी। यात्रा तहसील रोड, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, पुराने सरयू पुल और दुग बाजार होते हुए नुमाइशखेत मैदान पहुंचेगी। यहां शाम छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.