उन्नाव, सितम्बर 10 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला विद्यालय कार्यालय के अफसर और कर्मचारियों की कार्यशैली पर माध्यमिक शिक्ष संघ का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। अब यह नाराजगी डीआईओएस कार्यालय की चौखट तक बन पड़ी है। गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यालय में शिक्षक समस्याओं के समाधान में रिश्वत का आरोप लगाकर जमकर विरोध दर्ज किया। कहा एनपीएस और जीपीएफ के हिस्से के करोड़ों रुपए का बंदरबांट कर दिया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व कानपुर उन्नाव शिक्षक खंड विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी हेमराज सिंह गौर ने कहा कि यहां पर हर समस्या के निदान के लिए पैसे लिए जाते हैं। एनपीएस का राज्यांश व जीपीएफ की धनराशि में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है अभी हाल में कोषागार से अनियमित भुगतान कर दिया गया, उक्त धनराशि का कार्यालय मे बंदर बांट हुआ है। यह भी पढ़ें- एनपीएस, एरिय...