हाथरस, मार्च 1 -- पुरदिलनगर। विज्ञान दिवस के अवसर पर एनपीएसएस पब्लिक स्कूल में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को नए पंख दिए। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा स्नेही ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देते हैं।" अभिभावकों और अतिथियों ने भी प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी ने न केवल विज्ञान के महत्व को उजागर किया, बल्क...