प्रयागराज, सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं के संबंध में डीआईओएस संजय राय से गुरुवार को मुलाकात की। एनपीएस से ओपीएस में स्थानांतरित शिक्षकों का एनपीएस अंशदान जीपीएफ खातों में स्थानांतरित करने, संबद्ध प्राथमिक अनुभाग के शिक्षकों की एनपीएस कटौती शुरू करने तथा एनपीएस संबंधी विसंगतियों को लेकर वार्ता की। लंबित अवशेष प्रकरणों, कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के वेतन बिल देर से प्रस्तुत करने, चयन वेतनमान तथा पदोन्नति के लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। डीआईओएस ने विसंगतियों को दूर करने और लंबित प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जगदीश प्रसाद, बृजेन्द्र नाथ राय, कौशलेश प्रसाद तिवारी, राजेश यादव, कुंवर अनुपम, पीयूष कुमार, जीत लाल सरोज, सु...